पानीपत। शहर की फिर से आबोहवा खराब होनी शुरू हो गई हैं। पानीपत फिर से खतरनाक स्थिति में पहुंच गया और रविवार को एक्यूआई 280 रहा। जो पिछले एक सप्ताह में 115 अंक ज्यादा रहा है। अब फिर से शहर पर रेड जोन में शामिल होने का खतरा मंडरा रहा है।
फिर से खराब हुई आबोहवा
20 नवंबर एक्यूआई 165 रहा था तब लग रहा था कि स्थिति धीरे-धीरे कंट्रोल में आ रही है, लेकिन फैक्ट्रियों से निकलते धुएं ने आबोहवा खराब कर दी। इस वजह से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इसका असर तापमान में पर भी पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिक तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज बारिश के आसार
पिछले दिनों न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक चला गया था, लेकिन बढ़ते एक्यूआइ ने फिर तापमान को बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक अगर एक्यूआइ में सुधार नहीं हुआ तो न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को देर शाम वर्षा के आसार बने हुए हैं। अगर वर्षा हुई तो एक्यूआई में सुधार आ सकता है। इसके बाद ठिठुरन भरी ठंड व धुंध पड़नी शुरू हो जाएगी।