हिसार। पिछले एक सप्ताह से वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर से जूझ रहे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) सहित प्रदेश के अन्य जिलों में बूंदाबांदी से कुछ राहत मिली है। शुक्रवार को अधिकतर क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया।
हालांकि, शनिवार से फिर उत्तर-पश्चिमी हवाएं शुरू हो जाएंगी जो अगले दो-चार दिनों तक जारी रहेंगी। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं और दीपावली पर आतिशबाजी के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ से ‘खराब’ श्रेणी में रहने के आसार हैं।
मौसम में बदलने पर बारिश की संभावना है
बता दें कि प्रदेश के सात जिले की हवा गंभीर स्थिति में थी। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते वीरवार रात करीब 11 बजे हवा चलने और कई जिलों में बूंदाबांदी होने से तेजी से स्माग कम हुआ। शुक्रवार को भी कई जिलों में वर्षा हुई।
जिन शहरों में एक्सूआइ 400 पार था वहां पर 100 तक रह गया। 24 घंटे की एवरेज के अनुसार ज्यादातर शहरों का एक्यूआइ 200 तक कम हुआ है। अब 13 और 14 नवंबर को फिर से आंशिक मौसम में बदलने पर वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही मौसम खुश्क रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।
शुक्रवार को किस शहर में कितना एक्यूआइ
बेहद खराब
कैथल : 360
सोनीपत : 342
करनाल : 317
कुरुक्षेत्र : 314
फरीदाबाद : 308
खराब
जींद : 262
रोहतक : 241
गुरुग्राम : 240
भिवानी : 225
बहादुरगढ़ : 221
हिसार : 219
भिवानी : 218
मानेसर : 209