हिसार। मौसम में परिवर्तन के बाद बरसात और हवा चलने से साफ हुई हवा फिर खराब हो गई है। दीवाली और उससे पहली रात को हुई आतिशबाजी से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) काफी ज्यादा बढ़ गया है।
आंकड़ों नजर डाले तो 11 नवंबर को प्रदेश में हिसार की हवा 66 एक्यूआइ के सबसे साफ थी। दीवाली के बाद हिसार का एक्यूआइ 303 तक पहुंच गया। एक्यूआइ 459 प्रतिशत अधिक है।
हवा खराब होने से बीमार लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं मौसम विज्ञानियों के अनुसार 13 नवंबर के बाद से फिर से आंशिक बादलवाई हो सकती है। मौसम में दिन प्रतिदिन परिवर्तन हो रहा है।
दो दिन तक हुई छुटपुट बूंदाबांदी से स्माग खत्म हो गया था। उसका असर था जिन जिलों की हवा गंभीर स्थिति में चल रही थी उनका एक्यूआइ 100 से नीचे आ गया था।
हवा साफ होने पर लोगों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन दीवाली और उससे पहली की रात को हुई आतिशबाजी, पराली जलाने, औद्योगिक क्षेत्र, वाहनों से निकलता धुआं व अन्य कारणों के चलते एक्यूआइ फिर से बढ़ गया। आंकड़ों में देखें तो फतेहाबाद का एक्यूआइ 68 से उछाल लगाते हुए 322 तो जींद का 73 से सीधा 344 तक पहुंच गया।
इसी प्रकार कैथल का एक्यूआइ 86 पर था जो सोमवार को 361 पर पहुंच गया। हवा खराब होने से आम आदमी भी परेशान हो गया है। धुएं के चलते बीमार आदमी घर पर रहने को मजबूर है।
प्रदेश में 44 जगह पर जलाई गई पराली
दीवाली रात को प्रदेश में 44 जगह पर पराली जलाई गई। इसमें फतेहाबाद में सबसे ज्यादा 24 जगह पर पराली जली। इसी प्रकार सिरसा में आठ जगह। प्रदेश में पराली जलाने की घटनाएं पिछले दो साल के मुकाबले काफी कम हुई है। अभी तक 1857 जगह पर पराली जलाई गई जबकि यह पिछले साल तीन हजार को पार कर गई थी।
500 तक पहुंचा था एक्यूआइ
दीवाली की रात को हुई आतिशबजी के चलते इस बार धुआं काफी ज्यादा हुआ। प्रदेश के फरीदाबादा, गुरुग्राम, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, मानेसर, नारनौल, रोहतक, सिरसा सहित अन्य शहरों का एक्यूआइ 500 तक पहुंच गया। इसके साथ ही दिन में भी यह आंकड़ा रहा। दीवाली रात धुआं अधिक होने के कारण घर के अंदर रहे।
जिला 13 नवंबर 11 नवंबर
अंबाला 112 113
बहादुरगढ़ 225 123
बल्लबगढ़ 281 119
भिवानी 226 108
चरखी दादरी 102 94
फरीदाबाद 370 167
फतेहाबाद 322 68
गुरुग्राम 349 199
हिसार 303 66
जींद 344 73
कैथल 361 86
करनाल 251 98
कुरुक्षेत्र 307 101
मानेसर 328 172
नारनौल 258 148
पलवल 183 0
पानीपत 311 13
रोहतक 383 74
सिरसा 246 70
सोनीपत 254 87
यमुनानगर 259 135